छत्तीसगढ़रायपुर

सड़क हादसे में 2 मेडिकल स्टूडेंट्स की मौत:RIMS कॉलेज छात्र थे; रॉन्ग साइड घुसी तेज रफ्तार कार, 5 की हालत गंभीर

रायपुर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे दो कारों में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 2 मेडिकल स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि, रॉन्ग साइड चलाने के कारण ये हादसा हुआ, जो इतना भीषण था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। घटना मंदिर हसौद थाना इलाके की है।

See also  पति के खिलाफ महिला थाने पहुंची पत्नी : धोखे से शादी करने का आरोप, बच्चे से लगवाता है पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

जानकारी के मुताबिक, रायपुर से एक कार में सवार होकर दो मेडिकल स्टूडेंट गोढ़ी स्थित RIMS जा रहे थे। तेज रफ्तार में होने के चलते जिंदल मोड़ के पास उनकी कार बेकाबू होकर सड़क पार कर रॉन्ग साइड पर चली गई। इस दौरान सामने से आ रही दूसरी कार से जा भिड़ी।

दोनों मेडिकल स्टूडेंट की मौके पर मौत

See also  रेत माफिया की कारगुजारी, श्मशान घाट में बाहर निकल आए कंकाल, विभागीय की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल…

हादसे में दोनों मेडिकल स्टूडेंट के सिर पर गंभीर चोटें आई। जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। RIMS से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों का नाम स्मिथ पटेल और ऋषभ प्रसाद है। स्मिथ पीजी मेडिसिन में फर्स्ट ईयर में पढ़ रहा था। वहीं, ऋषभ प्रसाद एमबीबीएस इंटर्नशिप कर रहा था। हालांकि पुलिस ने इन नामों की पुष्टि अभी नहीं की है।

See also  डेढ़ करोड़ की LPG गैस चोरी का बड़ा खुलासा, फरार संतोष-सार्थक ठाकुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार, होंगे और कई बड़े खुलासे

5 लोग गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस परिजन से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply