छत्तीसगढ़

बलरामपुर बस हादसा: मृतकों की संख्या पहुंची 10, सीएम साय ने जताया शोक, 5-5 लाख की सहायता देने की घाेषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर स्थित ओरसा घाट में हुए बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। मृतकों में 5 महिला और 5 पुरुष शामिल हैं। आपको बता दें कि, इस हादसे में कुल 70 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई लोगों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। घायल हुए 24 लोगों को अंबिकापुर मेडिकल कालेज में शिफ्ट किया गया है। सभी मृतक बलरामपुर जिले के निवासी थे। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

See also  रायगढ़ ट्रांसपोर्ट नगर में बवाल: दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट और लूट, वारदात CCTV में कैद

सीएम साय ने इस हृदयविदारक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि, शोक की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये की मिली आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, राज्य सरकार द्वारा इस दुर्घटना में मृत 10 व्यक्तियों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह सहायता राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही तत्काल राहत और बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त होगी।

See also  चांपा-फरसवानी मार्ग पर भीषण हादसा: 3 की मौत, मासूम समेत परिवार तबाह

घायलों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी
मुख्यमंत्री साय ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि, दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न हो और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हरसंभव और प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएँ। मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

See also  शादी के नाम पर धोखा: भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार, युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया

Related Articles

Leave a Reply