छत्तीसगढ़

अस्पताल के बाउंड्रीवॉल पर बैठा दिखा तेंदुआ, लोगों के उड़े होश

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में उस समय दहशत फैल गई जब एक तेंदुआ जिला अस्पताल की बाउंड्रीवॉल पर बैठा दिखा. देर रात 12 बजे वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने तेंदुआ देखा. इसका वीडियो बनाया और पुलिस और वन विभाग को तेंदुए के जिला अस्पताल की दीवार पर बैठे हुए देखने की सूचना दी.

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

अस्पताल के बाउंड्रीवॉल पर तेंदुआ: वीडियो में देख सकते हैं कि तेंदुआ बड़े ही आराम से जिला अस्पताल के बाउंड्रीवॉल पर बैठा हुआ है. अस्पताल की बाउंड्री के उस पार घना जंगल शुरू हो जाता है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसी घने जंगल से होता हुआ तेंदुआ अस्पताल तक पहुंचा.

See also  इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

गरियाबंद वन विभाग और पुलिस तेंदुए को ढूंढने में लगा: अस्पताल में तेंदुआ दिखने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. तेंदुए को देखने के बाद तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई. जिसके बाद वन विभाग की टीम टॉर्च के सहारे तेंदुए को ढूंढने में जुट गई. चितवा डोंगरी के आसपास तेंदुए के होने की आशंका जताई जा रही है.

See also  मौत के साए में पढ़ाई: जर्जर स्कूल भवनों में बैठने को मजबूर बच्चे, कई शासकीय स्कूलों का खस्ताहाल

Related Articles

Leave a Reply