छत्तीसगढ़

चलती ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार बाईक, चालक की मौके पर हुई मौत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. सवार  गुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बाईक तेज रफ्तार से सड़क क्रॉस करते हुए चलती ट्रक से जा टकराया. इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बोरतरा निवासी परदेशी राम सिन्हा (40 वर्ष) के रूप में हुई है. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही गुरूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

बता दें, सड़क हादसों से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद ज़रूरी है। वाहन चलाते समय हमेशा गति सीमा का ध्यान रखने, सड़क पार करते वक्त सावधानी बरतने और हेलमेट पहनने समेत यातायात नियमों का पालन कर आप सड़क हादसों से बच सकते हैं.

See also  पकड़ा गया नक्सलियों का खूंखार नेता : नक्सलियों ने बैनर टांगकर कहा- सुरक्षित कोर्ट में करो पेश, पुलिस ने साधा मौन

Related Articles

Leave a Reply