कोरबा

दुकान ही सब कुछ था महिला का, उसमें भी नशेड़ी चालक ने घुसा दिया हाईवा

कोरबा

बुधवारी मुख्य मार्ग पर पिछली रात्रि लगभग 2:00 बजे के आसपास भारी वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। इस घटना में रजनी राजपूत नामक महिला की दुकान बुरी तरह से तहस-नहस हो गई। महिला को भ्रम हुआ कि चोरों ने कोई घटना की है। बाहर आकर देखने पर वह हतप्रभ रह गये। मौके पर सब कुछ चौपट हो चुका था। रजनी ने बताया कि एक वाहन का चालक नाबालिक था और जबरदस्त शराब के नशे में था। महिला ने अपनी दुकान को हुए नुकसान को लेकर नाराजगी जताने के साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पहिए के आगे बैठकर विलाप करना शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि उसे हुई क्षति की भरपाई कराई जाए और इसी के साथ नशेड़ी चालकों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

See also  घर घुसकर महिला से छेड़छाड़! कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार..

Related Articles

Leave a Reply