छत्तीसगढ़

रफ्तार का कहर: हाई स्पीड कार दुकान में जा घुसी, नाबालिग बच्ची गंभीर रूप से घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में बीती देर शाम एक अनियंत्रित कार सीधे एक दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान के अंदर मौजूद नाबालिग बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

See also  छत्तीसगढ़ के 176 शिक्षक निलंबित : नए स्कूलों में ज्वाइन न करने पर बड़ी कार्रवाई, 14 शिक्षकों का वेतन रोका गया

बीती शाम पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना के वक्त दुकान के अंदर मौजूद एक नाबालिग बच्ची तेज टक्कर की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

See also  पति के साथ आपत्तिजनक स्थिति मिली पड़ोसन, पत्नी ने डंडे से किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत बच्ची को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय पर इलाज मिलने से स्थिति और बिगड़ने से बच गई।


हादसे के बाद कार चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेज गति और लापरवाही दुर्घटना की मुख्य वजह मानी जा रही है।

See also  क्रूरता की हद बोलेरो में ठूंस-ठूंसकर ले जाई जा रहीं 7 गायें पकड़ी गईं, आरोपी फरार

Related Articles

Leave a Reply