छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में पिकनिक से लौट रहे युवकों की कार खेत में 5 बार पलटी, हादसे में एक की मौत, 4 घायल

जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नक्टीडीह पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार कार खेत में पलट गई। हादसे में 24 वर्षीय शंकर केवट की मौत हो गई। चार अन्य युवक घायल हो गए।

बिर्रा थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह के अनुसार, नक्टीडीह के पांच युवक बसंत खूंटे, मनीष केवट, अनीश महिलांगे, विजय गिर और शंकर केवट बोरसी डेम पर पिकनिक मनाने गए थे। वापसी में उनकी टाटा इंडिगो कार (CG 12 R 1139) पेट्रोल भरने के बाद नक्टीडीह की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण कार सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार कार ने पांच बार पलटी खाई।

See also  जांजगीर-चांपा पुलिस का वार्षिक फायरिंग अभ्यास शुरू, जवानों की क्षमता सुदृढ़ करने पर जोर

पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अस्पताल बम्हनीडीह में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने शंकर केवट को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए चांपा रेफर किया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है। सोमवार को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

See also  जांजगीर-चांपा : ग्राम पकरिया (लटिया)में कथित धर्मान्तरण का मामला, 6 लोग पकड़े गए

Related Articles

Leave a Reply