छत्तीसगढ़

टहलने निकले बुजुर्ग को अनियंत्रित हाईवा ने रौंदा, मौके पर ही मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटा

दुर्ग. पाटन-दुर्ग रोड पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. रेत से भरी हाइवा की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना के बाद लोगों ने आक्रोशित होकर जमकर बवाल काटा. वाहन में तोड़फोड़ के बाद ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची उतई पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

घटना उतई थाना क्षेत्र के गोंड़पेंड्री गांव की है. बुजुर्ग सुखचैन निषाद अपने घर से सुबह 6 बजे टहलने के लिए निकला हुआ था. रेत से भरी हाइवा पाटन से दुर्ग की ओर आ रही थी. इस दौरान बुजुर्ग दोनों टायर के बीच आकर हादसे का शिकार हो गया. बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

गोड़पेंड्री और आसपास के ग्रामीणों ने पत्थर खनन वाला क्षेत्र होने के कारण आये दिन हो रहे दुर्घटना को लेकर सड़क जाम कर दिया. देर रात तक राजिम-कुरूद से हाइवा वाहन इसी रास्ते से रेत परिवहन कर दुर्ग पहुंचते हैं. ऐसे में ग्रामीणों के हादसे के शिकार होने की दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है और अब वे उचित मुआवजे की मांग करने लगे हैं.

See also  जांजगीर-चांपा : नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और अनाचार करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

गुस्साए ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटा

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. ग्रामीणों ने पत्थर से हाइवा के कांच तोड़ दिए. वहीं ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी. सूचना पर उतई पुलिस ने मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. ग्रामीण और मृतक के परिजन अपनी मांग को लेकर सड़क बैठे हैं. पुलिस प्रशांसन उन्हें समझाने की कोशिश में जुटा है. ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Related Articles

Leave a Reply