छत्तीसगढ़

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा : बॉक्साइट ट्रक से भिड़ी मजदूरों से भरी पिकअप, 3 की मौत और 7 घायल

बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेवारी इलाके में बॉक्साइट लोड ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 3 बजे सेवारी क्षेत्र में हुआ। पिकअप वाहन में करीब 11 मजदूर सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रहे बॉक्साइट लोड ट्रक से पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई।

truck and pickup collision

टक्कर के बाद पिकअप में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव की कार्रवाई शुरू की।

See also  प्रेमिका का फोटो पोस्ट कर लिखा, फुल नाइट इंज्वाय Book Now, धर्म परिवर्तन से जुड़ा है मामला

Related Articles

Leave a Reply