छत्तीसगढ़

ओडिसा से सब्जी लेकर आ रही पिकअप पलटी, लगी आग; ड्राइवर ने किसी तरह से बचाई अपनी जान

जगदलपुर

बकावंड थाना क्षेत्र के कुसमी गांव में एक तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। इस घटना के तुरंत बाद पिकअप में आग लग गई। ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम भी मौके पर जा पहुंची। पिकअप में लदे सामान को निकालने का काम शुरू कर दिया गया।

See also  प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

बकावंड थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे ओडिसा से जगदलपुर सब्जी लेकर एक पिकअप निकली थी। करीब 11.30 बजे के लगभग पिकअप कुसमी के मोड़ के पास पहुंची, तभी अचानक ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद पिकअप मोड़ पर पलट गई। इस घटना के बाद ड्राइवर किसी तरह से बाहर आ गया, लेकिन अचानक से गाड़ी में आग लग गई। वहीं, आसपास से गुजरने वाले लोगों के साथ ही बकावंड पुलिस मौके पर पहुंची।

See also  हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद

Related Articles

Leave a Reply