छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर में बारिश के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन, बिजली बिल हाफ योजना शुरू करने की मांग

जांजगीर-चांपा: जिला मुख्यालय में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली बिल को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया.

कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में बिजली हमारी जमीन, पानी और जंगल से बनती है, फिर भी हमें महंगे दर पर बिजली खरीदनी पड़ रही है. यह अन्याय है. केंद्र सरकार ने अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए कोल ब्लॉक सौंप दिया. अब जल, जंगल, जमीन जिनकी है उसी से अधिक बिल वसूला जा रहा है.

See also  सरकार ने बदली बकरीद की छुट्टी की तारीख : 27 की जगह 28 मई को रहेगा अवकाश, निगम ने दिए विशेष व्यवस्थाओं के निर्देश

कांग्रेसियों ने पहले से ही तीन दिन पहले धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन देने का एलान किया था. तय समय पर रैली निकाल कर जब वे अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला. इससे नाराज होकर कार्यकर्ता दफ्तर के अंदर घुस गए. विधायक ब्यास कश्यप ने मौके से ही संबंधित अधिकारी को फोन कर नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि अगर ऐसा रवैया रहा तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन तेज करेगी.

See also  लग्जरी कार में मिला पैसा ही पैसा : पुलिस ने चेकिंग के दौरान 65 लाख कैश किया बरामद, दो लोग गिरफ्तार

कांग्रेस की मांगें

  • बिजली बिल हाफ योजना को फिर से शुरू किया जाए
  • बढ़े हुए बिजली बिल को तुरंत कम किया जाए
  • जनता पर डाला जा रहा आर्थिक बोझ हटाया जाए

Related Articles

Leave a Reply