छत्तीसगढ़

कैरम खिलाने से किया मना तो 9 साल की बच्ची ने दी जान

भिलाई: भिलाई स्मृति नगर से एक हैरान करने वाला केस सामने आया है. यहां एक बच्ची ने महज इसलिए जान दे दी क्योंकि उसके मोहल्ले के बच्चों ने उसे कैरम खिलाने से मना कर दिया. इन बच्चों के साथ उसकी बड़ी बहन भी कैरम खेल रही थी. उस बच्ची को उसकी बड़ी बहन और आस पास के मोहल्ले के बच्चों ने कैरम खिलाने से मना कर दिया. इस घटना से बच्ची इतनी आहत हो गई कि उसने जान दे दी. यह घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है.

कैरम खेलने से मना करने पर दी जान: इस घटना से आस पास के बच्चों में दहशत है. जो भी इस तरह की बात को सुन रहा है अचंभित हो रहा है. इस केस में पुलिस ने कहा कि हम शिकायत के आधार पर जांच करेंगे. बच्ची की खुदकुशी की कोशिश के बाद परिवार वाले उसे भिलाई के श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ले गए यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

See also  मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में मिली महिला की लाश:पेड़ पर लटका था शव, हत्या की आशंका

बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया: भिलाई स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की पुलिस को जैसे ही इस केस की सूचना मिली. पुलिस की टीम हरकत में आ गई. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. भिलाई की स्मृति नगर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply