छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा : झपटमारी गिरोह के 05 सदस्य गिरफ्तार, आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूटपाट के मामले में दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चांदी का ब्रेसलेट और सोने की बाली बरामद की गई है।

घटना 18 अगस्त 2024 को बलौदा के काठापाली गांव में हुई थी। आरोपियों ने भिलाई निवासी दीपक खुंटे का रास्ता रोका। उनकी जेब से दस हजार रुपए नकद, हाथ से चांदी का ब्रेसलेट और कान से सोने की बाली छीन ली। पीड़ित ने पीछा किया तो उसके साथ बेल्ट, स्टम्प और डंडे से मारपीट की गई।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। वे कमाने के लिए दूसरे राज्य चले गए थे। बलौदा थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव को जब आरोपियों के गांव लौटने की सूचना मिली, तब पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। उनसे करीब 8,000 रुपए कीमत के गहने बरामद किए गए। नकद राशि खर्च कर चुके थे।

गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप कुर्रे (45), विक्रम कुर्रे (32), शैलेन्द्र कुर्रे (19), सरस्वती कुर्रे (25) और गंगोत्री कुर्रे (35) शामिल हैं। सभी काठापाली गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply