रायपुर

छत्तीसगढ़: धर्म परिवर्तन का आरोप लगा भीड़ ने थाने में घुसकर पादरी की जूतों से की पिटाई…थाना प्रभारी लाइन अटैच….7 के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर

धर्म परिवर्तन कराने को लेकर रविवार को कुछ लोग पुरानी बस्ती पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने एक पादरी पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं इंस्पेक्टर के कमरे में बैठे पादरी की गुस्साएं लोगों ने जूतों से पिटाई भी की। पूरी घटना के बाद थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया गया। पूरा मामला रायपुर के भाटागांव इलाके का है। यहां एक संगठन के नेता पादरी पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचे। उन्होंने थाने का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। शिकायत पर पुलिस ने ईसाई समाज के कुछ लोगों को थाने बुला लिया।

See also  छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के आएंगे अच्छे दिन, युक्तियुक्तकरण विवाद हो सकता है खत्म

संगठन के नेता ईसाई समुदाय के लोगों को देखकर भड़क गए और दोनों समुदाय के लोगों में विवाद शुरू हो गया। पुलिस पादरी को इंस्पेक्टर के कमरे ले गई, लेकिन संगठन के नेताओं ने वहां पहुंचकर पादरी की पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को वहां से बाहर निकाला। हंगामा करने वालों में कुछ भाजपा नेता भी शामिल थे। इधर संगठन ने पादरी पर भाटागांव में सभाएं कर धार्मिक ग्रंथ बांटने का आरोप लगया है। ईसाई समुदाय ने इन आरोपों को खारिज किया है। थाने में महिलाएं भी मौजूद रहीं। छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम का महासचिव अंकुश बरियेकर की मांग पर पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

See also  छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के आएंगे अच्छे दिन, युक्तियुक्तकरण विवाद हो सकता है खत्म

रायपुर एसएसपी अजय यादव ने थानेदार यदुमणी सिदार को लाइन अटैच कर दिया। इनकी जगह इंस्पेक्टर नितेश ठाकुर को चार्ज दिया गया है। दिनभर चला विवाद किसी तरह शाम को कुछ शांत हुआ।

Related Articles

Leave a Reply