छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

फिट इंडिया मिशन के तहत जांजगीर पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

जांजगीर। केंद्र सरकार की “फिट इंडिया मिशन” के तहत “The Sunday on Cycle” कार्यक्रम का आयोजन आज जांजगीर जिले में किया गया। इस अभियान की थीम “फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज” को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के मार्गदर्शन में हाई स्कूल मैदान जांजगीर से एक भव्य साइकिल रैली निकाली गई।

इस रैली में जिला पुलिस बल और नगर सेना के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में साइकिल के साथ शामिल हुए। रैली का उद्देश्य आम नागरिकों में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला ने सभी जवानों और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि, “रोजाना कम से कम 30 मिनट साइक्लिंग, रनिंग या वॉकिंग जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि अनेक बीमारियों से भी बचाव होगा।”

साइकिल रैली हाई स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर BTI चौक, कचहरी चौक, केरा चौक, नेताजी चौक, लिंक रोड होते हुए पुनः हाई स्कूल मैदान पर समाप्त हुई। इस दौरान शहरवासियों ने रैली का स्वागत कर पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।

इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा, निरीक्षक लालन पटेल (यातायात), ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, अशोक डीसेन, मोबिन खान सहित पुलिस विभाग के 150 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply