छत्तीसगढ़

पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे कोरबा, स्थल नहीं मिलने से यजमान प्रत्यक्ष, आम लोग ऑनलाइन सुन रहे कथा

कोरबा: विश्वविख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कोरबा पहुंचे हैं. दो बार स्थल परिवर्तन के बाद उनकी कथा शुरू हो चुकी है. श्रावण मास के पावन अवसर पर ग्राम कनबेरी में आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा इंदिरा स्टेडियम, फिर छुरी से स्थगित होने के बाद अब मीरा रिसोर्ट कुदुरमाल में आयोजित हो रही है. यहां सिर्फ कथा आयोजन में विशेष सहयोग देकर यजमान बने यजमानों के लिए कथा सुनने की व्यवस्था है. बाकी आम लोग ऑनलाइन माध्यम से कथा सुन सकेंगे. कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा 12 से 18 जुलाई तक दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक कथा सुनाएंगे. टीवी चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कथा प्रसारित की जा रही है.

See also  खल्लारी मंदिर में रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली में सवार 6 श्रद्धालु हुए घायल, मौके पर मचा हड़कंप

प्रदीप मिश्रा 11 जुलाई को कोरबा पहुंचे थे. जहां शिव भक्तों ने उनका भव् स्वागत किया. पंडित प्रदीप मिश्रा के अनुयायी बड़ी संख्या में देश और दुनिया भर में मौजूद हैं. खासकर ग्रामीण अंचलों में श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का जाप करने वाले भक्तों की कोई कमी नहीं है. इन शिवभक्तों को जब यह पता चला था कि पंडित प्रदीप मिश्रा कोरबा में कथा करने आ रहे हैं, तो उन्हें बड़ी खुशी हुई थी. लेकिन कथा स्थल पर सीमित संख्या में लोगों को प्रवेश मिलने से प्रशासनिक व्यवस्था और आयोजकों की कार्यशैली से लोगों में नाराजगी है.

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

जो लोग सीहोर में बाबा के दरबार नहीं जा सकते थे वो इस बात से खुश थे कि उनको पंडितजी साक्षात शिव महापुराण की कथा सुनाने वाले हैं. लेकिन सावन माह की भारी बारिश के मद्देनजर कहीं ना कहीं आयोजनकर्ताओं और प्रशासनिक समन्वय के अभाव के कारण स्थल चयन में चूक हुई. आयोजकों को स्थानीय प्रशासन का अपेक्षित सहयोग नहीं मिला. इसके साथ भारी वर्षा की वजह से यह कथा आमजनों के लिए प्रत्यक्ष सुलभ नहीं हो पाई है. अन्य अवसरों की तरह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ही कथा श्रवण का सहारा है, जिससे जिले के शिव भक्तों में मायूसी बनी हुई है.

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Reply