छत्तीसगढ़

वेयरहाउस में हादसा: चने की बोरियों में दबकर दो बच्चों की मौत

भाटापारा। शहर से दो किलोमीटर दूर धौराभाठा (सिद्धबाबा) स्थित एक वेयरहाउस में मंगलवार को एक हृदय विदारक हादसा हो गया। चने की बोरियों की छल्ली अचानक भरभराकर गिरने से उसके नीचे दबकर दो सगे मासूम भाई-बहनों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के बेलहगना (कोटा) की रहने वाली फगनी पटेल धौराभाठा स्थित बंशीगोपाल वेयरहाउस में साफ-सफाई का काम कर अपना साफ-सफाई का काम कर अपना और अपने बच्चों का जीवनयापन कर रही थी। मंगलवार को जब वह काम कर रही थी, तब उसकी बेटी प्रतिमा पटेल 6 वर्ष और बेटा अखिलेश पटेल 5 वर्ष पास में ही खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों बच्चे चने की ऊंची छल्ली के पास पहुंच गए, जो अचानक उनके ऊपर गिर गई।

See also  रिश्वतखोर ASI गिरफ्तार : 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते ACB की टीम ने ढाबे में दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी एचएस सिदार के निर्देशन में एसडीओपी तारेश साहू और ग्रामीण थाना टी आई हेमंत पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद बड़ा सवाल उठ रहा है कि भारी-भरकम बोरियों की छल्ली किन परिस्थितियों में धसकी और क्या वहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी? पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और वेयरहाउस प्रबंधन की भूमिका समेत मामले की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है।

See also  इलाहाबाद से बिलासपुर आ रही यात्री बस में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

छल्ली गिरने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चों के पिता का पहले ही निधन हो चुका है, ऐसे में बेसहारा मां के सामने उसकी आंखों के तारे भी छिन गए। मां फगनी का रो-रोकर बुरा हाल है और उसकी स्थिति देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गई।

See also  PMGSY में छत्तीसगढ़ का जलवा : उत्कृष्ट सड़क निर्माण के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, देश में बनाया रिकॉर्ड

Related Articles

Leave a Reply