छत्तीसगढ़

नशीली इंजेक्शन बिक्री करने वाला युवक गिरफ्तार

कोरिया

कोरिया पुलिस द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार दिनांक 04/09/2021 ग्राम रनई शिवानी ढाबा तेंदुआ चौक निवासी विजय कुमार साहू उर्फ़ बायलर के दुकान में नशीली दवा इंजेक्शन बिक्री हेतु रखे होने की सूचना मिलने पर थाना पटना पुलिस द्वारा ग्राम रनई शिवानी ढाबा तेंदुआ चौक में विजय कुमार साहू उर्फ बायलर के द्वारा अवैध रूप से नशीले दवा इंजेक्शन बिक्री करने हेतु पाये जाने से आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध क्रमांक 269/2021, धारा 22-सी नारकोक्टिस एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।

See also  नारायणपुर जिले में नक्सलियों का आतंक, लौह अयस्क परिवहन में लगे 4 ट्रकों को फूंका

Related Articles

Leave a Reply