छत्तीसगढ़

शराबी कार चालक ने परिवार को रौंदा: मां- बेटी की मौत, पति मौत और जिन्दंगी के बीच कर रहा संघर्ष, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ड्राइवर

बतौली। छत्तीसगढ़ का सरगुजा नेशनल हाईवे रविवार शाम खून से लाल हो गया। यहां पर शराब में धूत चालक ने बाइक में सवार पूरे परिवार को पीछे से रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। इस हृदय विरादक घटना से 2 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर मौत हो गई जबकि मां ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

See also  सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी खबर, अब 1.5 लाख तक इलाज होगा मुफ्त

आपको बता दे कि, रविवारशाम 7.30 बजे नेशनल हाईवे- 43 मंगारी माझापारा के डेथ जोन में फिर दुखद घटना हो गया। आदर्श नगर सीतापुर निवासी परिवार विक्की तुरिया पिता रामसुंदर तुरिया, पत्नी लक्ष्मी, बेटी बेबी 2 वर्ष के साथ अपने ससुराल लुचकी अंबिकापुर से घर जा रहे थे। माझापारा पुलिया के समीप पहुंचे ही थे कि, पीछे से आ रही अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

See also  गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त


कार सवार नशे में धूत सरगा सीतापुर निवासी शिवकुमार कुजूर ने लापरवाही करते हुए ड्राइव कर रहा था। इस दौरान वह बाइक सवार परिवार को रौंदते हुए सीतापुर की ओर मौके से फरार हो गया। यही नहीं कार चालक ने बाइक सवारों को20 मीटर तक घसीटा। इस दुखद घटना में 2 वर्षीय मासूम बेबी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

See also  छत्तीसगढ़ में अफीम का एक और खेत मिला : बलरामपुर जिले में दो एकड़ में लहलहाती मिली फसल, 2 लोग पकड़े गए


गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता का इलाज जारी है। घटना स्थल से फरार कार चालक शिवकुमार कुजूर ने सीतापुर में भी बाइक सवार को टक्कर मार दिया, जिन्हें मामूली चोटें आई है। सीतापुर पुलिस ने कार सहित आरोपियों को अपने गिरफ्त कर थाने में रखा है।

Related Articles

Leave a Reply