छत्तीसगढ़

NH 43 में ट्रक की टक्कर से बाईक सवार जीजा और साले की मौत , लोगो ने किया चक्काजाम

जशपुर। पत्थलगांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया है। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के NH-43 पर केराकछार के पास देर शाम हुआ।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

जानकारी के मुताबिक दोनो मृतक आपस में जीजा-साले थे और बाजार से खरीददारी कर अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और चालक की तलाश में जुट गई है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने आज सुबह मुआवजे की मांग को लेकर NH-43 पर चक्का जाम कर दिया, जिसे पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने समझाइश देकर खुलवाया।

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

Related Articles

Leave a Reply