छत्तीसगढ़

लैंडिंग के बाद जाम हुआ एयर इंडिया फ्लाईट का गेट , एक घंटे तक फंसे रहे विधायक सहित कई यात्री

रायपुर। दिल्ली से रायपुर आ रही एयर इंडिया विस्तारा की फ्लाइट AI-2797 में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद फ्लाइट का गेट नहीं खुल पाया, जिससे यात्री करीब एक घंटे तक अंदर फंसे रहे. यात्रियों में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी शामिल थे. लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इंडिगो के इंजीनियर्स ने फ्लाइट अटेंड कर गेट को खोला, जिसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकला गया।

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया विस्तारा की फ्लाइट AI-2797 को शाम 7:50 बजे बजे दिल्ली से रायपुर आना था. लेकिन देरी के कारण फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट पर  रात 10:15 बजे पहुंची. लेकिन इसके बाद हड़कंप तब मच गया, जब फ्लाइट का गेट नहीं खुला. बताया जा रहा है कि करेंट सप्लाई फेल होने के कारण गेट नहीं खुल रहा था. इसके बाद भीतर यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. विमान में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

See also  जांजगीर-चांपा : ग्राम पकरिया (लटिया)में कथित धर्मान्तरण का मामला, 6 लोग पकड़े गए

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद इंडिगो एयर लाइन के इंजीनियरों की मदद से गेट को खोला गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के दौरान विमान के अंदर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल था, जबकि बाहर इंतजार कर रहे परिजन भी परेशान हुए।

Related Articles

Leave a Reply