छत्तीसगढ़

Free Fire खेलते पाये जाने पर लगेगा ₹5000 का जुर्माना, बताने वाले को भी मिलेगा इनाम

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के छुरिया ब्लॉक के गहिराभेड़ी ग्राम पंचायत में एक अनोखा फैसला लिया गया है, यहां Free Fire या पबजी खेलते पाये जाने पर ग्राम पंचायत द्वारा ₹5000 का जुर्माना लगाया जाएगा, इसके साथ ही बताने वाले को भी इनाम दिया जाएगा. इसके लिए बाकायदा कोतवाल ने मुनादी भी कर दी है.

ग्रामीण चाहते हैं कि बच्चे पढ़ाई व खेलकूद में ध्यान दें. मोबाइल से दूर रहें. सरपंच बेदबाई पोर्ते ने बताया कि बच्चों को मोबाइल गेम की बुरी लत से दूर रखने के लिए यह एक छोटा सा प्रयास है.

See also  गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली पत्नी, पति ने डंडे से पीट कर दी निर्मम हत्या

Related Articles

Leave a Reply