छत्तीसगढ़

नक्सली हमले का वीडियो आया सामने, नारायणपुर में सुरक्षाबल के कैंप पर हुआ था हमला

नारायणपुर

नारायणपुर के पुलिस कैंप पर नक्सली हमले का वीडियो सामने आया है। कल शाम नारायणपुर के पुलिस कैंप पर हमला हुआ था। हमले के बाद कैंप में अफरा-तफरी मच गई। जवान मोर्चा संभालते हुए और खुद को सुरक्षित करते नजर आए। वीडियो में बम धमाका होता हुआ दिखाई दे रहा है। कैंप के दूसरी तरफ मौजूद लोगों ने यह वीडियो बनाया था। नक्सलियों के हमले का वीडियो वायरल हो रहा है। इरकभट्टी पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया था। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद उल्टे पैर भाग गए थे।

See also  मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय, बलरामपुर-रामानुजगंज का किया निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply