जांजगीर चांपा

सीनियर स्टेट पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में धनंजय यादव ने रिकॉर्ड बनाते हुए जीता स्वर्ण पदक..

जांजगीर-चांपा
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कोषाध्यक्ष स्व. मोतीलाल वोरा की स्मृति में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2023 सब जूनियर जूनियर सीनियर मास्टर उनकुपेड एवम एककुपेड दिनांक 7 अप्रैल से 9 अप्रैल कुशाभाऊ ठाकरे भवन आदित्य नगर दुर्ग में आयोजित किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 22 जिले के 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमे धनंजय यादव पिता श्री हेमचरण यादव ने 59 किलो ग्राम सीनियर वजन वर्ग रॉव में 190 की ग्राम स्काट 95 की ग्राम ब्रेंचप्रेस 220 किलो ग्राम डेडलिफ्ट तथा टोटल 505 किलो ग्राम का भार उठाकर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया एवं पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है एवम गांव लटिया अकलतरा जिला जांजगीर चांपा का नाम रोशन किया है। धनंजय यादव ने बताया इसका श्रेय वह अपने कोच श्री विग्नेष कुमार एवं माता पिता भैया एवम डी एल फिटनेस क्लब को जाता है।

See also  दहेज की आग ने ली नवविवाहिता की जान, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply