छत्तीसगढ़

पुलिस की जुआ छापेमारी के दौरान दर्दनाक हादसा, कुएं में गिरने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में की तोड़फोड़

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिवाली के जश्न के बीच एक दर्दनाक घटना घट गई है। जयनगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर में पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी की। पुलिस को देख जुआरी भागने लगे, इसी दौरान एक युवक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

See also  रीलबाजी पड़ी महंगी : सुसाइड का नाटक करते हुए वीडियो बनाते समय फिसला पैर, नवविवाहिता की गई जान

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीण थाने में घुस आए और तोड़फोड़ की। इसके अलावा उन्होंने सड़क को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करने की कोशिश में जुट गई। फ़िलहाल, पुलिस ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने के प्रयास में जुटी हुई है।

See also  डबल मर्डर से सनसनी: देवर ने भाभी और भतीजी को चाकू से गोदा, दोनों की मौके पर हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply