छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा : तेज रफ्तार पिकअप ने सायकल को मारी जोरदार ठोकर,14 वर्षीय बालक की मौत

जांजगीर चांपा। जिले के ग्राम बुचीहरदी में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सायकल को जोरदार ठोकर मारी है। हादसे में 14 वर्षीय बालक आयुष यादव को सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। वही पिकअप सड़क किनारे पलट गई जिससे पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गई। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार,, 14 वर्षीय बालक आयुष यादव जोकि अपने पेट्रोल पंप के पास घर सायकल से जाने के लिए अपने बस्ती के घर से निकला था। तभी सड़क को पार करने के दौरान बलौदा से अकलतरा की ओर आ रही तेज रफ्तार से पिकअप उसे अपनी चपेट में लेते हुई जोरदार ठोकर मारी जिससे वह सायकल सहित सड़क में जा गिरा,इस हादसे में उसे गंभीर रूप से चोट आई जहां घटना स्थल पर ही लहुलूहान हो गया और उसकी मौत हो गई। वही पिकअप वाहन भी सड़क में लहराते हुए सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गई। चेचिस से पूरा डाल टूट कर बिखर गया। पिकअप वाहन में दो लोग सवार थे जिन्हें भी चोट आई है।

See also  वीडियो एडिटर से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक, 794 पदों पर भर्ती के आज लगेगा जॉब फेयर
IMG 20260130 WA0182

परिजनों को घटना मौके पर पहुंचे जहां रो रोकर बुरा हाल है बलौदा पुलिस को भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वही मृतक 14 वर्षीय बालक आयुष यादव के परिजनों को 25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। साथ ही मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही पुलिस कर रही है।

See also  बड़ा हादसा: नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply