छत्तीसगढ़

रायपुर में नर्स के मर्डर में खुलासा: नर्स को बॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदा, रूम में मिली खून से लथपथ लाश, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नर्स की मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के लालपुर स्थित मकान में गुरुवार की सुबह नर्स प्रियंका दास का खून से लथपथ शव मिला था। मृतिका नर्स राजधानी के ही एमएमआई हॉस्पिटल में नर्स थी। वहीं नर्स की हत्या मामले में पुलिस ने युवती के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। थोड़ी देर में मामले में पुलिस बड़ा खुलासा करेगी जिसके बाद हत्या की वजह साफ हो जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जहां के लालपुर स्थित मकान में एमएमआई हॉस्पिटल की नर्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका नर्स की पहचान प्रियंका दास के रूप में हुई है और वह मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी। यहां रायपुर में किराये के मकान में अपनी सहेलियों के साथ रहती थी।

See also  रानू साहू और सौम्या चौरसिया से ACB और EOW जेल में करेगी पूछताछ, कोर्ट ने तीन दिनों की दी अनुमति

बॉयफ्रेंड से चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि, यह पूरा मामला प्रेम- प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मृतका नर्स प्रियंका दास की उसके प्रेमी से विवाद चल रहा था इस बीच उसकी साहिलियों ने उसे घर चले जाने की भी सलाह दी थी लेकिन वह नहीं गई। वहीं अब उसकी कमरे में खून से लथपथ लाश मिली है। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है जांच पूरी होने के बाद कई खुलासे कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply