छत्तीसगढ़

कन्हर नदी के एनीकट में नहीं थम रही लोगों की लापरवाही, बाढ़ में बहने से बची महिला

बलरामपुर: जिले में लगातार हो रही बारिश से रामानुजगंज की कन्हर नदी उफान पर है. भारी बारिश के कारण नदी में बनाए गए एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा है. इसी बीच रविवार को साप्ताहिक बाजार जाने के लिए एक महिला एनीकट को पार करने लगी. इस दौरान वह तेज बहाव में बहकर फिसल गई. आस पास मौजूद लोगों ने उसे बचाया नहीं तो महिला की जान डूबने से चली जाती.

See also  ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी

महिला का किया गया रेस्क्यू : कन्हर नदी के दोनों तरफ झारखंड के गोदरमाना और छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में साप्ताहिक बाजार लगता है. इसी साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने के लिए महिला एनीकट के रास्ते से नदी पार करने जा रही थी. तभी अचानक तेज बहाव के चलते महिला का पैर फिसल गया. महिला नदी में बहने लगी. तभी आसपास मौजूद लोगों ने महिला को बहते हुए देखा तो नदी में छलांग लगा दी, लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते महिला को बाहर निकालने में मुश्किल हो रही थी, जिसके बाद रस्सी के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद महिला को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया.

See also  रसोई गैस संकट के बीच रायपुर में घर में घुसकर सिलिंडर चोरी

जान जोखिम में डाल एनीकट पार करते हैं लोग: अगस्त माह में लगातार हो रही बारिश से कन्हर नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. नदी में बनाए गए एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा है. इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं. इस लापरवाही के कारण अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है. स्थानीय पुलिस-प्रशासन की ओर से भी लोगों को समझाइश दी जा रही है. इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं.

See also  बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज : मां की अर्थी को दिया कंधा, बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

Related Articles

Leave a Reply