छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की दर्दनाक मौत

रायगढ़ में एक आरक्षक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुजीत मिंज के रूप में हुई है, जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ थे। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सुजीत मिंज बीते शाम ढिमरापुर स्थित अपने घर पर थे। परिजनों के मुताबिक रात में खाना खाने के बाद उन्होंने किसी काम से ड्यूटी जाने की बात कही और घर से निकल गए। परिजनों ने उन्हें रोकते हुए पूछा भी कि दिन में ड्यूटी कर चुके हैं तो रात में क्यों जा रहे हैं, लेकिन वे बिना कुछ बताए घर से चले गए।

See also  दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, मौके पर हुई मौत, 4 साल का मासूम गंभीर

सुबह जीआरपी से परिजनों को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के पास एक शव मिला है। जिसकी पहचान सुजीत मिंज के रूप में हुई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बताया जा रहा है कि मृतक अविवाहित थे।

See also  नौकरी के नाम पर मानव तस्करी का खुलासा : छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में बंधक, बेटियों को सुरक्षित वापस लाने में जुटा प्रशासन

Related Articles

Leave a Reply