छत्तीसगढ़

हवाई फायरिंग से युवक की मौत….पार्टी में बर्थ डे ब्वॉय को लगी गोली, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

भिलाई

अपना 18 वां जन्मदिन मना रहे एक युवक की उसी के बर्थडे पार्टी में गोली लगने से मौत हो गई। परिवार के साथ बर्थ डे के जश्न में किसी ने हवाई फायरिंग कर दी। इसी दौरान युवक के पेट में गोली लग गई। आनन-फानन में परिजन उसे पहले भिलाई के निजी अस्पताल ले गए लेकिन वहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया। रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की रास्ते में मौत हो गई। घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर भिलाई की है। हवाई फायरिंग घर में होने के कारण घटना की सूचना पुलिस को काफी देर से मिली। वैशाली नगर टीआई गोपाल वैश्य ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात 9.30 बजे के आस-पास की है। ट्रांसपोर्टर संजय सिंह का बेटा मृतक रोहण सिंह अपने परिवार के साथ 18 वां जन्मदिन मना रहा था। इसी बीच परिवार के किसी सदस्य ने हवाई फायर कर दी। गोली सीधे युवक के पेट में लग गई। अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। परिजनों से इस पूरे मामले में पूछताछ की जाएगी। बर्थ डे पार्टी में हवाई फायरिंग के बाद गोली लगने से मृत युवक का आज पीएम कराया जाएगा। उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों पर नजर बनाएं हुए हैं। घटना की बारीकी से जांच की जाएगी। बतां दें कि भिलाई में दो महीने में हवाई फायरिंग की यह तीसरी घटना है। इससे पहले रिसाली क्षेत्र के टंकी मरोदा बस्ती में दो बदमाशों ने लगातार दो बार हवाई फायर करके लोगों को दहशत में डाल दिया था। बाद में पुलिस ने हवाई फायरिंग करने वाले सभी आरोपियों को बड़ी मशक्कत से पकड़ा।

See also  काम के लिए तरसे कई आईपीएस अफसर : पीएचक्यू में बैठे, कई लगा रहे केवल हाजिरी

Related Articles

Leave a Reply