छत्तीसगढ़

ट्रेन में युवतियों की झड़प: मारपीट में एक युवती हुई घायल, सीट को लेकर हुआ था विवाद

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से बिलासपुर आ रही लोकल ट्रेन में सीट को लेकर दो युवतियों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की मारपीट में सिर फोड़ने तक पहुंचा। मारपीट के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, लेकिन यात्रियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। वहीं मामले में GRP ने शिकायत दर्ज कर लिया है।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ से बिलासपुर आ रही लोकल ट्रेन में सीट को लेकर दो युवतियों के बीच जमकर विवाद हो गया। ट्रेन में बैठने की बात पर शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। बात इतनी बढ़ गई कि एक युवती ने दूसरी के सिर पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

मारपीट के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, लेकिन यात्रियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। हालांकि घायल युवती ने बिलासपुर स्टेशन पहुंचते ही GRP थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था, जो हाथापाई में बदल गया। मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

Related Articles

Leave a Reply