छत्तीसगढ़

रेल यात्रियों के लिए जरुरी खबर : रायपुर- उरकुरा- मांढर सेक्शन में तकनीकी अपग्रेड के चलते लोकल ट्रेने रहेंगी प्रभावित 

रायपुर। यदि आप रेल पर सफर करने वाले हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे ने रायपुर- उरकुरा- मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाने का काम शुरू किया है। इस तकनीकी अपग्रेड के चलते 5 अप्रैल को इस रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे के अनुसार, इस काम का उद्देश्य ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाना और संचालन को अधिक सुगम बनाना है।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

5 अप्रैल को ये गाड़ियां समय पर नहीं चलेंगी 
68728: रायपुर- बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68719: बिलासपुर- रायपुर मेमू पैसेंजर
68733: गेवरा रोड- बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68734: बिलासपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

ये ट्रेने रद्द हो सकती हैं रद्द और प्रभावित 
68861 (गोंदिया- झारसुगुड़ा मेमू)गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी, बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच ही चलेगी।
68862 (झारसुगुड़ा- गोंदिया मेमू) झारसुगुड़ा से चलकर बिलासपुर में ही समाप्त हो जाएगी, आगे गोंदिया तक नहीं जाएगी।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से की अपील 
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए आप NTES ऐप, रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply