छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

शिवरीनारायण और कुकदा रिंगनी में बाढ़ आपदा से बचाव के लिए मॉकड्रिल, रेस्क्यू टीम ने किया अभ्यास

जांजगीर-चांपा। बाढ़ आपदा से बचाव और राहत कार्यों की तैयारी को लेकर शिवरीनारायण और कुकदा रिंगनी में विशेष मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल में प्रशासनिक अधिकारी, आपदा प्रबंधन दल और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित मॉकड्रिल में आपदा प्रबंधन दल ने बाढ़ बचाव कार्य का लाइव प्रदर्शन किया।

मॉकड्रिल के दौरान मोटर बोट, स्क्यूबा डाइविंग, लाइफ जैकेट और सर्च लाइट जैसे उपकरणों की मदद से नदी में डूबते लोगों को सुरक्षित निकालने और तेज बहाव में फंसे लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने का अभ्यास किया गया।

इसके अलावा क्षतिग्रस्त इमारतों से लोगों को निकालने और घरेलू वस्तुओं जैसे ड्रम, मटका, ट्यूब और प्लास्टिक बोतलों से राफ्ट और लाइफ जैकेट बनाने के तरीके भी बताए गए।

See also  सड़क किनारे कारोबार अब मुफ्त नहीं: लेना होगा लाइसेंस, जितनी चौड़ी सड़क उतना लगेगा शुल्क

अग्निशमन दल ने आग लगने की स्थिति में पानी के छिड़काव से तापमान नियंत्रित करने का प्रदर्शन किया।मॉकड्रिल के माध्यम से स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply