छत्तीसगढ़

बालको प्लांट में बड़ा हादसा, अचानक गिरा 20 साल पुराना इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर संयंत्र, मचा हड़कंप

कोरबा। बालको प्लांट में शुक्रवार को अलसुबह 20 साल पुराना इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (ESP) संयंत्र अचानक गिर गया. गनीमत रही कि इस दौरान आस-पास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा जनहानि हो सकती थी.

सेपको कंपनी ने 2004-05 में बालको एल्यूमिनियम प्लांट में इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (ESP) संयंत्र का निर्माण किया था. इस घटना के बाद हड़कप मच गया है. हादसे के बाद एक बार फिर सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए जा रहे हैं. स्थानीय कर्मचारियों का आरोप है कि उद्योगपतियों के दबाव में श्रम विभाग केवल खानापूर्ति कर रहा है, और सुरक्षा नियमों की अनदेखी हो रही है.

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़

2009 में बालको प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ था जब निर्माणाधीन चिमनी गिर गई थी, जिसमें कम से कम 45 लोगों की मौत हुई थी. इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराई गई कंपनियों में से एक सेपको के खिलाफ मामला अभी भी अदालत में चल रहा है. फिलहाल ताजा मामले में संयंत्र प्रबंधन की की ओर से किसी तरह का कोई भी बयान सामने नहीं आया है.

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply