छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

BIG BREAKING जांजगीर चांपा: शिवरीनारायण में रात को भीषण आग का तांडव, शहर की तीन बड़ी दुकान व दो ठेले जलकर राख

जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ी आगजनी की घटना हुई। बॉम्बे मार्केट के बीचोंबीच रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में आस-पास की कई दुकानें उसकी चपेट में आ गईं।

आग से चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स (प्रो. खगेंद्र केसरवानी), कलकत्ता होजरी और बॉम्बे साड़ी सेल (प्रो. भागवत प्रसाद थावाइत), बॉम्बे सु हाउस (प्रो. राजदीप थावाइत) जैसी बड़ी दुकानों के साथ-साथ लालू पान ठेला और संतोष यादव का साइकिल ठेला पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस, छत्तीसगढ़ अग्निशमन सर्विस, होमगार्ड जांजगीर, न्यूको सीमेंट पावर प्लांट, केएसके पावर प्लांट, प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, और मड़वा पावर प्लांट की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

See also  जांजगीर-चांपा: 7 अगस्त को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक, सीएम साय होंगे शामिल

फिलहाल आग नियंत्रण में है, लेकिन लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply