छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने किया बस्तर ओलंपिक के लोगो और मस्कर का अनावरण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का अनावरण किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव और  विजय शर्मा के साथ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि, प्रदेश सरकार ने इस साल बस्तर ओलंपिक खेलों के आयोजन का निर्णय लिया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के बैनर तले इस आयोजन को होना है। इसी के लिए आज लोगो और मस्कट का अनावरण समारोह रखा गया। बस्तर ओलंपिक के लोगो में  बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की झलक दिख रही है। 

See also  महिला अधिकारी से अश्लील हरकत, फोन पर सेक्स की डिमांड, वाट्सएप पर भेजी न्यूड फोटो

वन्य जीव संरक्षण को समर्पित रहेगा बस्तर ओलंपिक

पहाड़ी मैना और वन भैंसा को बस्तर ओलंपिक का मस्कट बनाया गया है। इससे साफ स्पष्ट होता है कि, वन्य जीव संरक्षण को समर्पित रहेगा बस्तर ओलंपिक का मस्कट। समारोह में  मुख्यमंत्री ने बस्तर ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

See also  जनगणना कार्य के दौरान मारपीट, दो अलग-अलग मकानों को एक ही नंबर देने का लगाया आरोप…

Related Articles

Leave a Reply