छत्तीसगढ़

राजधानी के गोलबाजार इलाके में उठाईगिरी, धमतरी से खरीदारी के लिए आया था कारोबारी

रायपुर। राजधानी के गोलबाजार इलाके में दिनदहाड़े 50 हज़ार रुपए की उठाईगिरी हुई है. शिकार होने वाले कारोबारी सुंभाष गंगवानी हैं, जो धमतरी से गोलबाजार, रायपुर खरीदी के लिए आए थे. कारोबारी की शिकायत पर गोलबाजार थाना में अपराध दर्ज किया गया है.

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बांसपारा, धमतरी निवासी सुभाष गंगवानी ने बताया कि मंगलवार को धमतरी से बस मे बैठकर रायपुर के पचपेड़ी नाका पहुंचा, जहां से गोलबाजार जाने के लिए आटो में बैठा. उस वक्त उसके पास काले रंग के बैग में 50,000 रुपए था.

गोलबाजार थाने के पास उतरकर बंजारी मंदिर तरफ गया. इस दौरान बैग को देखने पर अंदर रुपए नहीं मिले. प्रार्थी की शिकायत पर गोलबाजार पुलिस ने धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

See also  निजी और शासकीय स्कूलों में 2 सितम्बर से 6 वीं, 7 वीं, 9 वीं एवं 11वीं की ऑफलाईन कक्षाओं को शर्तों के साथ संचालन की अनुमति,

Related Articles

Leave a Reply