छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा : चाम्पा एनीकट में गणेश राम की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चाम्पा : चांपा में उस वक्त खलबली मच गई। जब लोगों ने एक युवक की लाश को एनीकट में तैरते देखा। यह खबर फैलते ही वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके में पंहुची चाम्पा पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकलवाया ।

See also  नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में रूकेगी ये 10 ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनों का भी हुआ विस्तार

मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर कुछ लोगों ने हसदेव नदी में बने एनीकट में एक युवक की लाश तैरती हुई देखी. देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया गया।

See also  पिता ने 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, पारिवारिक विवाद में उठाया कदम, गिरफ्तार

मृतक की पहचान 50 वर्षीय गणेश राम केवट पिता स्व. पंचराम केवट निवासी वार्ड नं 4 चांपा के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या का मामला है, आत्महत्या है या फिर कोई दुर्घटना। पुलिस इस मामले में विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

See also  रायपुर बस स्टैंड से चोरी हुई बस बरामद : होली के बाद से फरार था आरोपी,  जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने दबोचा

Related Articles

Leave a Reply