छत्तीसगढ़

मंदिर के पास प्रार्थना सभा में धर्मांतरण कराने और मांस पकाने का आरोप, पास्टर समेत दो लोग पुलिस हिरासत में

बिलासपुर। बिलासपुर के चुचुहियापारा स्थित गणेश नगर में प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण और मांस पकाने का आरोप सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने मंदिर के पास ही आयोजित सभा में गरीब और भोले-भाले लोगों को भोजन और उपहार के लालच में धर्मांतरण कराने का प्रयास किए जाने की जानकारी दी।

See also  डॉ. अंबेडकर की तस्वीर और संविधान की किताब लेकर जेल से बाहर निकले विधायक बालेश्वर, कहा – सत्यमेव जयते, मुझे फर्जी मामले में फंसाया गया

हिंदू संगठनों के अनुसार, सभा स्थल के पास मांसाहारी भोजन भी तैयार किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची सिरगिट्टी पुलिस ने आयोजन को बंद कराया और पास्टर समेत दो लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।

See also  पिकअप पलटी तो खुला राज: बूचड़खाने ले जाई जा रही थीं 14 गायें, दो की मौत, चालक-परिचालक फरार

पुलिस के मुताबिक, पास्टर जांजगीर-चांपा का निवासी है, जबकि अन्य आरोपी बिलासपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभा में करीब 150 से 200 लोग मौजूद थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply