छत्तीसगढ़

कांग्रेस अध्यक्ष के काफिले में बड़ा हादसा — 6 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, पूर्व विधायक समेत 4 लोग घायल!

छत्तीसगढ़। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के काफिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक काफिले में शामिल 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में पूर्व विधायक समेत 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

घटना की जानकारी के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अपने काफिले के साथ किसी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक गाड़ी ने ब्रेक लगाया, जिससे पीछे चल रही गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और अफरा-तफरी मच गई।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

हादसे में पूर्व विधायक समेत चार लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर हालात को संभाला और ट्रैफिक को सामान्य कराया।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी वाहनों को हटाकर ट्रैफिक चालू करवाया गया और घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply