Uncategorized

ट्रैक्स जीप और ऑटो के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, 5 की मौत, 1 घायल

राजगढ़

सुबह के समय राजगढ़ के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्स जीप सामने से आ रहे ऑटो को टक्‍कर मार दी। टक्‍कर इतनी जबर्दस्‍त थी कि आटो के परखच्‍चे उड़ गए और उसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इनमें से एक घायल भी हो गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि सुबह के समय तीन अलग अलग गांवो हिरनखेड़ी, अभयपुर व कलालपुरा के छह ग्रामीण एक अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामि ल होने के लिए राजगढ़ के समीपस्थ मोहनपुरा बांध की पुनर्वास कालोनी में आ रहे थे। बता दे, रास्‍ते में हिरनखेड़ी व राजगढ़ के बीच मे तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्स वाहन ने टक्कर मार दी। इससे आटो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी मिली है कि मृतकों में कलालपुरा के मोरसिंह, हिरनखेड़ी की संतरीबाई पति कन्हैया लाल, अभयपुरा के कन्हैया लाल, हिरनखेड़ी के पन्नालाल व अभयपुरा की पार्वती पति मांगीलाल शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस बुलाकर हादसे में हताहत हुए लोगों को अस्‍पताल पहुंचाया। एसपी प्रदीप शर्मा भी घटनास्‍थल पर पहुंचे।

See also  Unlocking the Potential of Online Casinos: A Deep Dive into Richard Casino

Related Articles

Leave a Reply