छत्तीसगढ़

यूट्यूब देखकर बना था तांत्रिक, तंत्र-मंत्र से मारने का डर दिखाकर 37 लाख ठगे:महिला से कहा- कुंडली दोष है, फ्लैट मेरे नाम करो

भिलाई। यू-ट्यूब देखकर एक युवक तांत्रिक बन गया। उसने महिला की कुंडली में ग्रह और कुंडली दोष बताकर पूजा-पाठ किया, फिर 36 लाख 66 हजार रुपए ठग लिए। उसके फ्लैट को अपने नाम करने की बात कही। नहीं देने पर कहा कि, तंत्र विद्या से तुम्हें मार देंगे।

खुद को ठगे जाने और धमकी से डरकर महिला ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले आरोपी कुलदीप उर्फ कालू (35) को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  नहर किनारे मिली युवक की लाश, पास ही पड़ी थी महुआ शराब, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि, जुनवानी भिलाई स्थित शिखर अपार्टमेंट निवासी पल्लवी जायसवाल (46) साल 2022 में काफी परेशान थी। उसकी मुलाकात कालीबाड़ी मंदिर नेहरू नगर के पुजारी परिचय मिश्रा से हुई। उसने अपनी जन्मकुंडली दिखाई और कहा कि, उसका सेहत ठीक नहीं रहती है। रोजगार भी खराब चल रहा है।

See also  सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारकर 20 मीटर तक घसीटा

परिचय मिश्रा ने कुंडली देखने के बाद उसमें काफी दोष होना बताया। उसने पल्लवी से कहा कि, पूजा कर उनके ग्रहों को शांत करना होगा। वो उनके गुरु पंडित कुलदीप महाराज से बात करेंगे। उनसे ही ग्रह शांति करवाएंगे। वो काफी सिद्ध पंडित हैं। युवती उसकी बातों में आ गई। इसके बाद परिचय मिश्रा ने पं. कुलदीप महाराज को भिलाई बुलवाकर महिला से मिलाया।

See also  शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

कुलदीप मिश्रा ने महिला से कहा कि, उसकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं है। उसकी जान को भी खतरा है। तांत्रिक महिला के फ्लैट की बाधा देखने पहुंचा। उनसे कहा कि, वो जल्द पूजा सामग्री और दक्षिणा की व्यवस्था करे। तुरंत ग्रह शांति पूजा करनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply