देश

पहली पत्नी को देख रिसेप्शन में उड़ गए दूल्हे मियां के होश, दुल्हन को छोड़ हुआ नौ दो ग्यारह

मदनपेट

हैदराबाद के मदनपेट में शादी का जश्न मनाया जा रहा था। सैयद नजीर दूल्हा बनकर बहुत खुश थे। रिसेप्शन में वो दुल्हन के साथ मेहमानों का स्वागत कर रहे थे। तभी उनकी नजर पड़ गई अपनी पहली पत्नी पर। जिसके बाद वो वहां से वन टू का फोर हो गया। पति के धोखे की ये कहानी आपको हैरान कर देगी।

4 सितंबर को सैयद अपनी दूसरी शादी का रिसेप्शन कर रहा था। वैसे तो इस्लाम में पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी जायज मानी गई है। लेकिन पत्नी को अंधेरे में रखकर ऐसा करना गुनाह है। सैयद ने अपनी दूसरी शादी की बात अपनी पहली पत्नी सना समरीन को नहीं बताया था। पेशे से डॉक्टर सना समरीन को इसकी भनक लग गई थी। उसने रंगे हाथों पति को पकड़ने की योजना बनाई। वो सीधे पुलिस को लेकर सैयद के रिसेप्शन में पहुंच गई। पुलिस और पत्नी को देख वो कार्यक्रम स्थल के पिछले दरवाजे से भाग गया।

See also  पुरी के होटल में देर रात बम हमला, दहशत में टूरिस्ट

सैयद की पहली पत्नी समरीन 22 साल बड़ी हैं और काबिल डॉक्टर हैं। समरीन के भाई अब्दुल वहीद ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सैयद नजीर न्यूजीलैंड में काम करता था। वो जब इंडिया आया तो मेरी बहन से निकाह की। कोरोना (COVID-19) लॉकडाउन के दौरान वो यहां फंस गया था। इस दौरान हमने उसका ख्याल रखा। उसके खर्चों का भी। उसने बाद में हमसे 15 लाख रुपए मांगे। जो हम नहीं दे सके। इसके बाद से वो मेरी बहन से दूर रहने लगा।

See also  पुरी के होटल में देर रात बम हमला, दहशत में टूरिस्ट

वहीं, समरीन ने सैयद के बारे में बताया,’मैं एक डॉक्टर हूं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मैंने सैयद के चाचा की सेवा की, वो कोरोना पॉजिटिव थे। लॉकडाउन के दौरान मैंने अधिकांश बचत उन्हें दे दी। लेकिन बाद में वो ज्यादा पैसे मांगने लगा। जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई थी।

See also  पुरी के होटल में देर रात बम हमला, दहशत में टूरिस्ट

सैयद और समरीन का एक बच्चा भी है। समरीन को पता चला कि सैयद फिर से शादी कर रहा था, और वह भी बिना उसे बताए, जिसके कारण उसने सख्त कार्रवाई की और सैयद को पकड़ लिया। सैयद के रिसेप्शन से भाग जाने के बाद समरीन ने संतोष नगर पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। ये खबर उन पतियों के लिए सबक है जो पत्नी को धोखा देकर किसी और के साथ रिलेशन बनाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply