छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा : बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

जांजगीर चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत मुड़पार निवासी गुलशन कुमार साहू की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गुलशन साहू शिवरीनारायण की ओर से अपने गांव मुड़पार लौट रहे थे। तभी मुड़पार चौक के पास एक कैप्सूल ट्रक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुलशन साहू की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा चालक की तलाश और दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने आमजन से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

See also  सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने डभरा में रंगे हाथों पकड़ा

Related Articles

Leave a Reply