छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

नव वर्ष की शुरुआत के साथ ही अवैध गांजा तस्करी पर पुलिस सख्त 

जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में बीते महज 5 दिनों के भीतर पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 23 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 73 हजार रुपये बताई जा रही है।

इस कार्रवाई में एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें महासमुंद जिले का एक पुलिस आरक्षक भी शामिल है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकउमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने 5 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई करते हुए आरक्षक चंद्रशेखर साहू के कब्जे से 15 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, वहीं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

See also  SDO और अन्य विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा....पुलिया की जांच करने पहुंची थी टीम

इससे पहले 1 जनवरी को शिवरीनारायण पुल चौक से 2 किलो 20 ग्राम गांजा और 2 जनवरी को बम्हनीडीह क्षेत्र से 5 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply