छत्तीसगढ़

बस्तर में वैलेंटाइन डे पर पिता से बदला लेने नशीली चॉकेलट खिलाकर मासूम की हत्या

जगदलपुर

बस्तर जिले में एक युवक ने 9 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी. मामला लौंहडीगुड़ा थाना क्षेत्र के उसरीबेड़ा गांव का है. आरोपी युवक का नाम नितीश कुशवाहा है जो सिर्फ 19 साल का है. बच्चे के पिता से अक्सर उसका विवाद होता था.

बच्चे के पिता से थी पुरानी रंजिश: लौंहडीगुड़ा थाना क्षेत्र के उसरीबेड़ा गांव में रहने वाले गौतम वर्मा की उसरीबेड़ा में मोबाइल की दुकान है. उसके साथ उसी मोहल्ले में रहने वाले आरोपी युवक नितीश कुशवाहा की पुरानी रंजिश थी. दोनों के परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था. मंगलवार की शाम गौतम वर्मा के दुकान के सामने ही उनका 9 साल का बेटा वेद वर्मा खेल रहा था. इसी दौरान आरोपी युवक नितीश ने बच्चे को अपने साथ चलने को कहा, बच्चे ने मना कर दिया तो उसे चॉकलेट देकर बाइक में घुमाकर लाने की बात कहते हुए अपने साथ मोटरसाइकिल में बिठा लिया. कुछ ही दूर जाने के बाद आरोपी ने अपने एक साथी को भी बाइक में बैठाया और बच्चे का अपरहण कर जगदलपुर ले आया. शहर से लगे पल्लीनाका के जंगल में आरोपी ने बच्चे की हत्या कर दी. आरोपी ने पहले रस्सी से बच्चे की गला घोटकर जान लेने की कोशिश की, बच्चे की मौत नहीं होने पर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया.

See also  छत्तीसगढ़: अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलटी....हादसे में 2 ग्रामीणों की मौत, 12 घायल

फिरौती की थी प्लानिंग, कर दी हत्या: इधर बच्चे के परिजनों और इलाके में तेजी से बच्चे के अपहरण की बात फैल गई. पूछताछ पर पता चला कि आरोपी युवक नीतीश कुशवाहा के साथ ही बच्चे को आखिरी बार देखा गया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जगदलपुर शहर के धरमपुरा इलाके से धर दबोचा. पूछताछ में आरोपी ने बच्चे के पिता के साथ पुरानी रंजिश होने के बात कहते हुए बदला लेने की प्लानिंग की. आरोपी ने पुलिस को बताया कि पहले वह बच्चे का अपरहण कर फिरौती मांगने की फिराक में था लेकिन बाद में उसने बच्चे की हत्या कर दी.

” मंगलवार को गौतम वर्मा ने लौंहडीगुड़ा थाना में आवेदन दिया कि उनके बेटे वेद वर्मा को उनके पड़ोसी नीलेश कुशवाहा नाम के युवक ने गाड़ी में बैठाया और अपने साथ लेकर चला गया. केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई. आरोपी के मिलने के बाद उसने बताया कि उसने अपने साथी हंसराज शेट्टी के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते बच्चे की हत्या की. “- माहेश्वर नाग, बस्तर एडिशनल एसपी

See also  7 युवकों समेत ग्रामीणों को नक्सलियों ने किया रिहा, जनअदालत में अंतिम चेतावनी

चॉकलेट में मिलाया था नशीला पदार्थ: जांच में पता चला है कि युवक नशे का भी आदि था. आरोपी युवक ने बच्चे को जो चॉकलेट दी, उसमें भी नशीली दवा का इस्तेमाल किया था जिसकी वजह से बच्चा उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गया.आरोपी युवक की निशान देही पर शव बरामद करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. उसके साथी से भी लगातार पुलिस पूछताछ कर रही है. दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply