छत्तीसगढ़

बिजली सब स्टेशन में लगी भीषण आग, आसमान में उठे काले धुएं के गुबार, इलाके में मची अफरा-तफरी

 बिलासपुर। मोपका स्थित बिजली सब स्टेशन में अचानक भीषण आग लग गई है। आग लगते ही सब स्टेशन से काले धुएं का घना गुबार उठने लगा, जो दूर-दूर तक दिखाई दिया। इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है।

शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं एहतियातन आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित की गई है। संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है।

See also  मोबाइल टावर में लगी बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 32 बैटरी सहित आठ पकड़ाए

Related Articles

Leave a Reply