छत्तीसगढ़

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, 6 महीने तक चलने वाली चार धामयात्रा की विधिवत शुरुआत

उत्तरकाशी. 30 अप्रैल यानी आज अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के खुल गए हैं. चारधाम की यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. यात्रा के पहले ही दिन गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. हालांकि, अभी केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के कपाट नहीं खोला गया है. उसके लिए श्रद्धालुओं को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा.

See also  सोलर लाइट पोल लगाने के नाम पर 1.33 करोड़ की धोखाधड़ी, ठगों ने वकील को लगाया चूना

बता दें कि मां गंगा की उत्‍सव डोली भैरव घाटी के भैरव मंदिर से गंगोत्री पहुंची. गंगोत्री धाम के कपाट परंपरागत प्रार्थना और वैदिक मंत्रोच्‍चार के साथ खोले गए. इस दौरान सीएम धामी भी मौजूद रहे और पूजा-अर्चना की. साथ ही यमनोत्री धाम के भी कपाट खोल दिए गए हैं. वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे.

See also  सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5000 से अधिक मुर्गियों की संदिग्ध मौत, बर्ड फ्लू की जताई जा रही आशंका, पशु चिकित्सा विभाग में मचा हड़कंप

624 सीसीटीवी कैमरे रहेंगे सक्रिय

हर साल चारधाम यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. जिसको ध्यान में रखकर यात्रा मार्ग को 15 सुपर जोन, 41 जोन और 217 सेक्टरों में बांटा गया है. वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कुल 624 सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय कर दिया है.

See also  एक अप्रैल से मैनुअल सिस्टम से चालान पूरी तरह हो जाएंगे बंद, केवल ऑनलाइन ही जमा होंगे चालान

Related Articles

Leave a Reply