छत्तीसगढ़

बाइक सवारों को चपेटकर भाग रहे ट्रक में लगी भीषण आग, छोड़कर भागे ड्राइवर-क्लीनर

सूरजपुर

सीमावर्ती जिले सूरजपुर से लगे ग्राम चंद्रपुर में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। जब Nh 43 पर एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कई घंटों की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। दरअसल मध्य प्रदेश के कटनी से महुआ लोडकर ट्रक क्रमांक mp 65 H 1198 सूरजपुर की ओर आ रही थी। तभी जिला कोरिया के ग्राम रनई में दो बाइक सवारों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया, उसी दौरान रास्ते में आचानक किसी कारण से ट्रक के टायर में आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरी ट्रक में फैल गई। आग बढ़ता देख ड्राइवर और क्लीनर सड़क किनारे ट्रक को जलता छोड़कर भाग निकले। सूचना के बाद फायर बिग्रेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply