छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में होंगे IPL के दो मैच, RCB के CEO ने सीएम साय से की मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में IPL के दो मैच आयोजित किए जाएंगे। ये मुकाबले रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम IPL के दौरान रायपुर में मैच खेलेगी। इसी सिलसिले में RCB के CEO ने मुलाकात की और आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

सीएम साय ने कहा कि IPL जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मैच छत्तीसगढ़ में होने से राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी। साथ ही इससे स्थानीय युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी।

गौरतलब है कि शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम पहले भी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है। अब IPL मैचों के आयोजन से रायपुर एक बार फिर देश के क्रिकेट मानचित्र पर खास जगह बनाने जा रहा है।

See also  FIR से छेड़छाड़ : सहकारी बैंक में गड़गड़ी का मामला, टीआई और हवलदार निलंबित

Related Articles

Leave a Reply